सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*12 वाहिनी परिसर में 30वीं अंतरवाहिनी PAC वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*
*एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया फीता काट कर शुभारंभ, खिलाड़ियों को खेल भावना का दिया संदेश*
फतेहपुर, 11 जून, 2026 12वीं वाहिनी PAC परिसर में बुधवार को 30वीं अंतरवाहिनी PAC पूर्वी जोन बॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता में वॉलीबाल और सेपक टकरॉ के मैच खेले जा रहे हैं। पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।एसपी ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक-मानसिक मजबूती और टीम भावना बढ़ाते हैं, जो पुलिसकर्मियों को स्वस्थ और ऊर्जावान रखते हैं।
12वीं वाहिनी PAC के कमांडेंट ने एसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में PAC और पुलिस विभाग के अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में चल रही है।


