Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: केबिनेट मंत्री ने एल0ई0डी वैन को प्रचार-प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 06 जून 2026


*मा0 केबिनेट मंत्री ने एल0ई0डी वैन को प्रचार-प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*


*एलईडी वैन के माध्यम से शासन की नीतिगत निर्णयों, जनकेन्द्रित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को नगरीय क्षेत्रों में भी होगा वृहद प्रचार-प्रसार

झांसी: मा0 मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश मनोज कुमार पाण्डेय जी ने जनपद झांसी के मा0 विधायकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों से जनसामान्य को जागरुक करने हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा भेजी गयी 02 एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु सर्किट हाउस से रवाना किया।

       इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने बताया कि एलईडी वैन के माध्यम से शासन की नीतिगत निर्णयों, जनकेन्द्रित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद प्रचार-प्रसार किया जायेगा। योजनाओं के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा किये जा रहे कार्यों के अतिरिक्त केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वन्दना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना सहित राज्य सरकार की योजनाओं यथा मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में जागरुक किया जायेगा।

         इस अवसर पर मा0 विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक मऊरानीपुर डाॅ0 रश्मि आर्य, एम0एल0सी0 रामतीर्थ सिंघल, एम0एल0सी0 रमा निरंजन, उ0प्र0 गौसेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल, जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव श्रृंगीऋषि, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह सहित पार्टी की महिला कार्यकत्री एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe