Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलमपुर: मध्यप्रदेश आलमपुर में कामांक्षा मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूर्व विधायक डॉ.गोविंद सिंह ने की प्रेस वार्ता पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

 TTN 24न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट 

आलमपुर, मध्यप्रदेश 


मध्यप्रदेश आलमपुर में कामांक्षा मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूर्व विधायक डॉ.गोविंद सिंह ने की प्रेस वार्ता पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम।

नगर के सुप्रसिद्ध और प्राचीन कामांक्षा देवी मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आज आलमपुर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है।



प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्र कामांक्षा मंदिर में चोरी होना बेहद निंदनीय है। इससे क्षेत्र की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भिंड पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा:

"मैं पुलिस और प्रशासन को 10 दिन का समय दे रहा हूँ।


अगर 10 दिन के अंदर चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।


 पिछले महज दो महीनों के भीतर नगर में 4 से 5 बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है।


इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू मौल्या,मोन्टी राजावत, हिम्मत सिंह कौरव,रमा चौधरी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव,विजय बहादुर चौहान,पं रामनारायण द्विवेदी, भुवनेश तीतविलासी, रामवीर चौहान (मंटू), उदयवीर कौरव, सुदामा कौरव एवं स्थानीय लोगों,व्यापारी बन्धु कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe