Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: सैफई के वरिष्ठ पत्रकार को धमकी के मामले में सांसद के तथाकथित रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 Etawah News: सैफई के वरिष्ठ पत्रकार को धमकी के मामले में सांसद के तथाकथित रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 


कई फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, पिछले एक सप्ताह से पत्रकार को दी जा रही थी गाली व धमकी 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

इटावा: सांसद का तथाकथित रिश्तेदार बनकर एक युवक द्वारा सैफई के सुघर सिंह पत्रकार को सोशल मीडिया पर गंदी गाली व धमकी के मामले में एसएसपी इटावा के निर्देश पर धारा 352, 351(4) आईटी एक्ट की धारा 66 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


सैफई के वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह ने बताया कि दिनांक 28/04/2026 मेरी फेसबुक पोस्ट पर उज्जवल जाटव उर्फ प्रांशु पुत्र अवधेश निवासी इंद्रावखी थाना वकेवर जिला इटावा ने अपने फेसबुक से कमेंट करके गंदी गाली दी गयी। जब मैंने इसे मेसेंजर में एसएमएस करके समझाने का प्रयास किया तो इसने एसएमएस करके भी बहुत अभद्रता की। और पुलिस को चैलेंज देते हुए बोला कि रिपोर्ट दर्ज करवाकर दिखा उक्त युवक ने व्हाट्सएप एसएमएस में भी बहुत अभद्रता की। मुझसे बोला कि तुम मेरे बेटे हो और आशीर्वाद लो। फेसबुक व व्हाट्सएप पर उक्त युवक ने कई बार अभद्रता की। जिन लोगों ने इसे समझाने या रोकने का प्रयास किया उनको भी इस युवक ने धमकाया। इसके बाद जब उक्त युवक को फेसबुक से ब्लॉक कर दिया तो युवक ने सैफई बुलेटिन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सैफई बुलेटिन के ओरिजिनल पेज पर लगभग 40 जगह विभिन्न पोस्ट पर गंदे फर्जी कमेंट का स्क्रीनशॉट अपलोड किया जिससे मेरी छवि खराब हुई। 


 उज्जवल जाटव उर्फ प्रांशु पुत्र अवधेश चौधरी निवासी इंद्रावखी थाना बकेवर जिला इटावा मो० 7248479203 द्वारा मुझे फेसबुक कमेंट व स्क्रीनरिकॉर्डर में गंदी-गंदी गालियां दी गई जब मेरे द्वारा इसे फेसबुक के मेसेंजर में गाली के स्क्रीनशॉट भेजे गए तब भी इसने गाली धमकी व चुनौती दी व अभद्रता की। इसने व्हाट्सएप पर भी अभद्रता की। युवक ने फोन करके भी अभद्रता की। उक्त व्यक्ति को में नही जानता। न मेरी इससे कोई रंजिश है। लेकिन पता नही किसके कहने पर कई दिन से मुझे बहुत प्रताड़ित कर रहा है व छवि धूमिल कर रहा है। इसकी शिकायत मेरे द्वारा 30 अप्रैल को ऑनलाइन की गयी लेकिन कोई जांच कार्यवाही नही हुई। शिकायत करने के बाद युवक ने अपराध जारी रखा। पूर्व में जानकारी मिली थी कि युवक निबाड़ी कला का रहने वाला है तो उसके भविष्य को देखते हुए महेवा की एक परिचित महिला सरिता यादव से उक्त युवक को समझाने के लिए बोला यादव से जानकारी करने के लिए कहा तो उक्त युवक ने उन्हें भी व्हाट्सएप पर एसएमएस करके धमकाया और बोला कि इंस्पेक्टर बकेवर विपिन मलिक मेरे परिचित है। महिला सरिता यादव से युवक ने अभद्रता की और मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजने की धमकी दी। 

👉 एसएसपी ब्रजेश श्री वास्तव के सख्त निर्देश के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागे बकेवर के एस०ओ विपिन मलिक 


आरोपी युवक के विरुद्ध मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल बताने में शिकायत करने के बावजूद कोई जांच व कार्यवाही नहीं हुई। थानाध्यक्ष लगातार आरोपी युवक को बचाते रहे आरोपी के घर जाना भी मुनासिब नहीं समझा इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने अपराध करना जारी रखा। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संरक्षक मेघ सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला प्रभारी सर्वेंद्र कुशवाहा, जिला सचिव इमरान, मनोज कुमार व अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव पीड़ित पत्रकार सुघर सिंह के समर्थन में आये और थाने पहुँचकर प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुकदमा दर्ज करने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई उसके बाद भी थानाध्यक्ष ने कोई कार्यवाही नही की न ही मुकदमा दर्ज किया गया। पत्रकारों ने इस मामले को एसएसपी इटावा को भी अवगत कराया गया जिस पर एसएसपी इटावा ने तत्काल सीओ भरथना रामदवन मौर्य को मामले की जांच का आदेश दिया। सीओ रामदवन मौर्य मौके ने थाना बकेवर पहुंचकर घटना की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। 


👉 आरोपी उज्ज्वल जाटव ने सांसद को अपना मौसा बताकर दी धमकी व गाली 


आरोपी युवक उज्जवल सिंह ने सांसद को अपना मौसा बताते हुए सैफई के सुघर सिंह पत्रकार को गाली व धमकी दी और हेकड़ी दिखाते हुए अर्दब में लेने की कोशिश की लेकिन वह अर्दब में नहीं आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई आरोपी युवक कह रहा था कि मैं कल तुम्हारी अनुराग भैया से बात कराऊंगा जानकारी मिल रही है युवक की कॉल रिकॉर्डिंग भी सांसद पुत्र द्वारा वायरल की जा रही है कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास किसने भेजी यह भी जांच का विषय है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe