Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

नई दिल्ली के Constitution Club of India स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम में Human Pride Group द्वारा आयोजित

 नई दिल्ली के Constitution Club of India स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम में Human Pride Group द्वारा आयोजित 


ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

“Grand Celebration 2026” कार्यक्रम बेहद शानदार और प्रेरणादायक माहौल में सम्पन्न हुआ। संस्था के 10 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष समारोह में देश-विदेश से आई कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान Dr. Rakesh Goyal Tigrania के नेतृत्व में “Global Pride Awards 2026” का आयोजन किया गया, जिसमें समाज, शिक्षा, सेवा, कला और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 251 विशिष्ट व्यक्तियों एवं 11 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह का सबसे खास आकर्षण “मान, सम्मान और अभिमान से हो कन्यादान” अभियान के अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को समर्पित विशेष गीत का लॉन्च रहा। इस भावनात्मक गीत की रचना डॉ. राकेश गोयल ने की, जबकि इसे प्रसिद्ध भजन गायक Ram Kumar Lakkha ने अपनी मधुर आवाज़ दी। गीत ने उपस्थित लोगों को भावुक और प्रेरित दोनों किया। इस भव्य आयोजन में राज्यसभा सांसद Naresh Bansal, अभिनेता Rahul Roy सहित कई सम्मानित अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी देता नजर आया। संस्था ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बसाओ” अभियान को आगे बढ़ाते हुए 1151 जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह एवं स्किल डेवलपमेंट का संकल्प लेकर सामाजिक जिम्मेदारी की एक नई मिसाल पेश की। “Grand Celebration 2026” सम्मान, संस्कृति, सेवा और सामाजिक जागरूकता का एक यादगार संगम बनकर सामने आया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe