ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
नई दिल्ली के हयात सेंट्रिक जनकपुरी न्यू दिल्ली में 23-24 मई को आयोजित “ डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 6” फैशन, ग्लैमर और क्रिएटिविटी का शानदार संगम बनकर सामने आया। इस भव्य फैशन शो में देशभर के डिजाइनर्स, मॉडल्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रसिद्ध चेहरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन बेहद प्रोफेशनल अंदाज में किया गया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मेगा फैशन इवेंट के शो डायरेक्टर खिज़र हुसैन , मोहित रस्तोगी और कपिल गौहरी रहे, जिन्होंने शो को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं टैलेंट पार्टनर के रूप में ब्लैकपर्ल और मितेश उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एजुकेशन पार्टनर के तौर पर Edu ब्रेन अकादमी ने युवाओं को फैशन और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जोड़ने का कार्य किया। एसोसिएट पार्टनर शशि गौतम रही, कार्यक्रम को सनगोल्ड मीडिया एंटरटेनमेंट ने पावर्ड बाई पार्टनर के रूप में सहयोग दिया, जबकि Co- पावर्ड बाई में संजय मित्तल और कैलाश सिल्वरलीव्स शामिल रहे। इवेंट के फाउंडर रवि राजोरिया , Co- फाउंडर दीप्ति राजोरिया और आर्गेनाइज़र कुलजीत ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। मेकअप पार्टनर के रूप में लेकमी अकादमी GTB नागर , UK लंदन ब्यूटी स्कूल फरीदाबाद और PBA इंस्टिट्यूट ने मॉडल्स को आकर्षक लुक दिया। वहीं प्रोडक्शन पार्टनर विशाल पाराशर और शरद चौधरी ने शो को भव्यता प्रदान की। “डिज़ाइनर फैशन वीक सीजन 6” फैशन इंडस्ट्री के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ।विज्ञापन
