कौशाम्बी
*राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी/मे प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने महिला थाना के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन कर कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि सरकार ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए अनेक कार्य किए है तथा निरंतर कार्य किया जा रहा है। होमगार्ड्स जवानों के हित में यथा वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता एवं ट्रेनिंग भत्ता आदि में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। शत-प्रतिशत होमगार्ड्स जवानों को ड्यूटी मिल रही है। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का निर्माण कार्य लगभग ₹284.46 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*

