Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट। युवक की हत्या के सनसनीखेज में मामले में पांच गिरफ्तार, थूकने के विवाद में जबरदस्ती जहर पिलाकर की थी हत्या

 लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा 


युवक की हत्या के सनसनीखेज में मामले में पांच गिरफ्तार, थूकने के विवाद में जबरदस्ती जहर पिलाकर की थी हत्या

आलोट। ग्राम खामरिया निवासी एक युवक की जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि धरोला के मेले में नाव वाले झूले के अंदर थूकने की बात को लेकर आरोपियों व मृतक के बीच पूर्व में मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद रंजिश में आरोपियों ने जहर पिलाकर युवक की हत्या कर दी थी।


मामला यह है कि ग्राम खामरिया निवासी 21 वर्षीय कृष्णपालसिंह पिता लक्ष्मण सिंह 19 मई 2026 की रात घर से आलोट नगर के धरोला मेले में घूमने गया था। कुछ देर बाद आलोट नगर के शंकर मंदिर के पास स्थित पुलिया के नीचे वह अचैत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत से परिजन व ग्रामीणों में रोष फैल गया था। उन्होंने शव थाने के सामने सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था आरोप लगाया था कि कृष्णपाल सिंह का दो-तीन दिन पहले कुछ युवकों से विवाद हुआ था। युवकों ने उसे जहर देकर मारा गया था। 

आरोपी युवकों को गिरफअतार किया जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर देर रात चक्काजाम समाप्त किया गया था। वहीं दूसरे दिन 20 मई को सुबह पुन: परिजन व ग्रामीणों ने कारगिर चौराह पर चक्काजाम कर दिया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, उन्हें गिरफ्तार करने, उनके घर तोडने व मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे थे? एसडीएम रचना शर्मा, एसडीओपी पल्लवी गौर, थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम व अन्य अधिकारी तथा जवान मौके पर पहुंचे थे तथा परिजन व ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें कार्रवाई करने का आश्वसान दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।


      राजस्थान भाग गए थे आरोपी


एसडीओपी पल्लवी गौर ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक कृष्णपाल सिंह के काका श्याम सिंह की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। काका श्याम सिंह ने आलोट थाने पर रिपोर्ट लिखाई कि उनके भतीजे को जहर देकर आरोपियों ने मारा है। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई। आरोपी राजस्थान भाग गए थे। उनके परिजन पर दबाव बनाकर आरोपियों को पता लगाया गया और पांचों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को 22 मई को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने थूकने के मामूली विवाद कीरंजिश में कृश्णपालसिंह की ज बरदस्ती जहर पिलाकर हत्या कर दी थी। मामले की विवेचना की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe