बिहार के सुपौल से बड़ी खबर
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट बिहार l
अब सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ बिना अधिकारी बाइट के खबर परोसने वालों का खैर नहीं -डॉक्टर विनीत शेखर l
गुरुवार को वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शेखर ने संगठन के शिष्ट मंडल के साथ सुपौल डीएम सावन कुमार को एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की l गौरतलाप है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सोशल पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है और बिना तथ्य धरल्ले से फेक न्यूज़ बगैर अधिकारी बाइट के खबर प्रसारण की जा रही है जिससे आम लोग तो गुमराह हो ही रहे हैंअसल मीडिया और अखबार के पत्रकारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं इसी मामले को लेकर वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनीत शेखर,रिजनल हेड आशु राजा,प्रदेश महासचिव जुबेर अंसारी, संयुक्त सचिव नजीर आलम, कोसी प्रमंडल संयुक्त सचिव अंजनी झा,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव समरेंद्र कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, सुपौल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आजाद जिला संयुक्त सचिव शाहबाज आलम त्रिवेणीगंज अनुमंडल अध्यक्ष शाहबाज खान जिला सचिव ईद मोहम्मद सहरसा जिला सचिव सरफराज खान पत्रकारों की टीम सुपौल जिला पदाधिकारी सावन कुमार को ज्ञापन सौंप कर तथा कथित पत्रकारों पर कार्रवाई की माँग की है जब की जिला सूचना जनसंपर्क प्राधिकारी को भी ज्ञापन देकर ऐसे तथा कथित पत्रकारों पर कार्रवाई करने का माँग की गयी है l उक्त ज्ञापन पर डीएम सावन कुमार ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया l वही जिला सुचना जनसम्पर्क पदाधिकारी ने फौरी कार्रवाई शुरू कर दी है l
बाइट : प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विनीत शेखर
बाइट : जुबैर अंसारी प्रदेश महासचिव
बाइट : आशु राजा रिजनल हेड

