Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अपने कई पूर्व सैनिक भाइयों के साथ समर्थ किसान पार्टी में हुए शामिल

 कौशाम्बी 


*पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अपने कई पूर्व सैनिक भाइयों के साथ समर्थ किसान पार्टी में हुए शामिल*


कौशाम्बी /समर्थ किसान पार्टी से जल्द जुड़ेंगे जनपद के तमाम किसान, युवा, व्यापारी और श्रमिक.... मुन्ना लाल तिवारी

समर्थ किसान पार्टी से जुड़ने का लोगों का लगातार सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया अपने कई पूर्व सैनिक भाइयों के साथ समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने मल्यार्पण कर और लड्डू खिलाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया और बधाई दी। 


इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने कहा कि जनहित किसानहित और आम जनता के मुद्दों पर समर्थ किसान पार्टी के द्वारा किए जा लगातार संघर्ष से प्रेरित होकर हम लोग समर्थ किसान पार्टी में स्वेच्छा से शामिल हो रहे हैं। आगे कहा कि पूर्व सैनिक भी समाज के अहम हिस्से हैं और पूर्व सैनिकों के हित में समर्थ किसान पार्टी आवाज उठाने का काम करेगी।


 इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि जिले तमाम किसान, युवा, व्यापारी, श्रमिक जल्द ही समर्थ किसान पार्टी में शामिल होंगे। आगे कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर जन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कैंप लगाए जायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने राजेश कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष और रामकृष्ण तिवारी को जिला संगठन मंत्री पद का दायित्व सौंपा और उन्हें बधाई दी। साथ ही पद के अनुरूप सक्रिय रूप से जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की बात कही। इस अवसर पर अर्जुन तिवारी, प्रेमचंद्र केसरवानी, अजय सोनी, परिहार लोधी, संजीत यादव, रबी करन मौर्य समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।


*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe