कौशाम्बी
*ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सनग्लास एवं कैप देकर एसपी ने कर्मियों का बढ़ाया हौसला*
आज मंझनपुर मे एसपी ने कैप एवं चश्मा देकर पुलिस कर्मियों का हौसला बुलंद किया इस दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि सड़क पर घंटों खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी विभाग की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जवानों को गर्मी से बचाव, पर्याप्त पानी पीने, नींबू पानी, ORS के घोल पीने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान एसपी ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ यातायात भैया संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

