कौशांबी,
*नाबालिक किशोरी की खरीद फरोख्त और जबरन शादी कराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भाडा फोड़*
कौशाम्बी मे किशोरी की खरीद फरोख्त गिरोह मे पुलिस ने महिलाओं अनुराधा व मंजू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है, एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक 25 मार्च को कोखराज थाना इलाके से लापता हुई किशोरी को 22 अप्रैल को कासगंज जिले से बरामद किया गया था, पूछताछ में नाबालिक किशोरी ने बताया कि आरोपियों द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया उसे पैसे लेकर बेचा गया साथ ही एक उम्र दराज व्यक्ति से उसकी शादी कर दी गई, इस दौरान उसके साथ कमरे में बंद कर मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी..। पुलिस ने गैंग में महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर उन्हें न्यायलय भेज दिया गया है।*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
