बाजार से वापस घर जा रहेअधेड को पिकप ने मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-संडीला मार्ग पर ओमकार नाथ धर्मकांटे के समीप साईकिल सवार अधेड को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार बुजुर्ग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरो की सूचना पर पहुचे घायल के परिजनों ने अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा ले गए।जहा चिकत्सको ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान हुई मौतपुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासपुर मांइनर गांव निवासी रामकुमार शर्मा पुत्र स्व रामरतन शर्मा उम्र 71 वर्ष खेतीवाणी का काम करता था। रामकुमार शर्मा मंगलवार शाम साईकिल से कोथावा मे बाजार से सब्जी लेकर वापस घर आ रहे थे। इस दौरान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-संडीला मार्ग पर ओमकारनाथ धर्मकांटे समीप साईकिल सवार रामकुमार शर्मा की टायर लदे पिकप संख्या UP-32-QT-8143 ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकप की टक्कर लगने से रामकुमार रोड के किनारे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।ओमकारनाथ धर्मकांटे के संचालक पुष्पेंद्र तिवारी की सूचना पर पहुचे घायल के परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा को ले गए। जहा पर चिकत्सको ने बुजुर्ग युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।इलाज के दौरान मंगलवार रात 1:30 बजे उनकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौत की सूचना मिलने पर घर मे कोहराम मच गया।मृतक पांच भाइ बहनो मे दुसरे नंबर पर था। मृतक अपने पीछे पत्नी रामवती, व बेटे बबलू, महेंद्र, सुनील सुशील व बेटी रामेश्वरी, तपेशवरी व नंदनी को पीछे छोड़ दिया।
बेनीगंज कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक के पुत्र महेंद्र ने लिखित शिकायती पत्र दिया है। पिकप वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन की तलाश की जा रही है।


