Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: अधिकारी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करें: मण्डलायुक्त

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 दिनांक 18 मई 2026

--------------------

*अधिकारी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करें: मण्डलायुक्त*


*मण्डल स्तरीय अधिकारी अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायें*


*चारा प्रबन्धन में नेपियर घास के विकास पर माॅडल प्रोजेक्ट तैयार करें*


*ढेंचा के बीज उत्पादन हेतु समूह की महिलाओं को प्रेरित करें*

झांसी: आज मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।

       बैठक में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं पत्रावलियों की प्रबन्धन प्रणाली का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायें। चारा प्रबन्ध अन्तर्गत पशुपालन विभाग एवं कृषि विभाग चारा नीति के तहत नेपियर घास के विकास हेतु भूमि चिन्हांकन, चारा उत्पादक एवं गौशालाओं में चारा प्रबन्धन हेतु वांछित कार्ययोजना तैयार कर आख्या उपलब्ध करायें। कम्पोस्ट खाद के उत्पादन हेतु अधिकतम गौवंश वाली वृहद गौशालाओं में चारा उत्पादन हेतु तकनीकी माॅडल विकसित करें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ढेंचे के बीज के उत्पादन हेतु प्रेरित करें।

    मण्डलायुक्त ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिक तौर पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। आबकारी, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज, पशुपालन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के मण्डल स्तरीय कार्यालयों में ई-आॅफिस प्रणाली के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का अधिकारी निस्तारण करायें। तहसील स्तर पर किसान सम्मान निधि के लम्बित आवेदनों का निस्तारण अभियान के साथ पूर्ण करायें। कृषकों को शासन की मंशानुरुप कम पानी वाली फसलों के उत्पादन हेतु प्रेरित करें। मण्डल में स्थित तीनों जनपदों में निर्माणाधीन पीएमश्री विद्यालयों का निर्माणकार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण करायें। गेहूं खरीद एवं खाद बीज केन्द्रों पर किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें।

     


 मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, छात्रवृत्ति प्रकरण, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, बाल वाटिका, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अभ्युदय योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल सहित निर्माणाधीन कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये।  

       बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, संयुक्त निदेशक शिक्षा राजू राणा, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, अपर निदेशक पशुपालन ए0के0 सागर, उप श्रमायुक्त किरन मिश्रा, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण गुप्ता, उप निदेशक पंचायती राज अजय आनन्द सरोज, उप निदेशक मत्स्य ज्ञानेन्द्र सिंह, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री शिव सिंह, उप निदेशक समाज कल्याण डाॅ0 इन्द्रा सिंह, एडी बेसिक संतोष कुमार पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री डी0के0 शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe