Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: पत्रकारों के उत्पीड़न, सम्मान पर फर्रुखाबाद में गोष्ठी,राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने अधिकारों की रक्षा पर की चर्चा

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

     9452755077


पत्रकारों के उत्पीड़न, सम्मान पर फर्रुखाबाद में गोष्ठी,राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने अधिकारों की रक्षा पर की चर्चा

फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न, अधिकारियों के दुर्व्यवहार तथा उनकी सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। विभिन्न जनपदों से पहुंचे पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि अब उनके सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


यह गोष्ठी नगर के पटेल पार्क पुलिस चौकी के निकट स्थित राजीव अग्रवाल के आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला और जिला प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने की। गोष्ठी में पत्रकारों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सच दिखाने और जनता की आवाज उठाने पर उन्हें अक्सर प्रशासनिक दबाव और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है।


जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज कुछ अधिकारी पत्रकारों की गरिमा को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी पत्रकार का अपमान हुआ, तो पूरा पत्रकार समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा। उन्होंने पत्रकारों से अपनी ताकत पहचानने और एकजुट रहने का आह्वान किया।


हरदोई से आए राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उन पर दबाव बनाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है। जिला प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दोहराया कि पत्रकारों की आवाज दबाने वालों के खिलाफ संगठन हमेशा संघर्ष करेगा।


डॉ. संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को डराने-धमकाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए पत्रकार समाज को संगठित रहना होगा। जगदीश वर्मा ने पत्रकार की कलम की ताकत का जिक्र किया, जबकि अरुणेश बाजपेई ने पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।


ज्ञानचंद राजपूत ने पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे और दबाव की राजनीति बंद करने की मांग की। अनवर पठान ने कहा कि पत्रकार हर वर्ग की आवाज उठाता है, इसलिए उसके सम्मान की रक्षा समाज की जिम्मेदारी है। इरशाद अली और अनिल शर्मा ने पत्रकार एकता को सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि अब किसी पत्रकार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।


ओमवीर सिंह, हिमांशु कश्यप, अमित गुप्ता, विशाल भारतीय और राहुल कटारिया सहित अन्य पत्रकारों ने भी पत्रकार हितों और सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में राजीव अग्रवाल ने सभी पत्रकार साथियों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई। इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe