संवाददाता हितेश कुमार जोशी
हाइवे जन आंदोलन के युवाओ ने सड़क दुर्घटनाओं में शोकाकुल दिवगंत लोगो को उनके घर जाकर दी सांत्वना, और आंदोलन में भागीदारी निभाने का आह्वान ,
रेवदर। मंडार से सिरोही फोरलेन और बायपास की मांग और बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर बनी हाईवे आंदोलन समिति ने क्षेत्र में हाइवे पर हुई दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले परिवारों के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर परिवार को सांत्वना दी, हाइवे आंदोलन के लोगो ने निवेदन किया कि आज यह आपके घर हुआ कल और कहीं किसी के घर होगा जब तक लोग खुलकर इस मुद्दे पर नहीं बोलेंगे जब तक दुर्घटनाओ का सिलसिला जारी रहेगा, फोरलेन और बायपास की मांग को लेकर सरकार आश्वस्त कर रही पर धरातल पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं नहीं दिख रही, समिति के दर्जनों सदस्यों ने अपने वाहनों के पिछे हाइवे जन आंदोलन के पोस्टर लगाकर काफिले के साथ असावा और अनादरा के ख़रूआड़ा गांव में अकस्मात हुई दुर्घटनाओं में जान गंवाने से उनके घर पर आज गमगीन माहौल है, समिति लगातार जन जागरण कर धरातल पर आंदोलन मजबूत करने का प्रयास कर रही है , वही पूर्व में बैठक हुई जहां सुझाव लिए गए थे एवं सांकेतिक हाईवे जाम किया गया था, लगातार इस आंदोलन से युवा जुड़ रहे है और मांग कर रहे है की जल्द से जल्द फोरलेन और बायपास बनाया जाए तो उपखंड स्तर पर विशाल महाआंदोलन किया जाएगा, युवाओ ने सरकार से मांग की है की कब तक हमारे लोग इस तरीके अपनी जान देते रहेंगे अब बहुत हुआ , समिति ने कहा की अब लगातार आक्रोश के रूप में हाइवे के मुद्दे को जन जन तक लेकर जाना है।