मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत करने, फीडरवार जवाबदेही तय करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। प्रदेश की पीक बिजली मांग 30,339 मेगावाट तक पहुंचने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल देने और हेल्पलाइन सिस्टम को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।