Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: सराय अकिल में अघोषित कटौती से जनता बेहाल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह नें दी आंदोलन की चेतावनी

 कौशाम्बी 


 *सराय अकिल में अघोषित कटौती से जनता बेहाल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह नें दी आंदोलन की चेतावनी*

*कौशांबी जनपद के नगर पंचायत सराय अकिल में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सराय अकिल विद्युत उपकेंद्र की लापरवाही से कस्बे की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दिन हो या रात, बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान होकर विभाग को कोसने पर मजबूर हैं तेज गर्म हवाओं और उमस भरी रातों में छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं। कई मोहल्लों में घंटों बिजली गायब रहने से लोग हाथों में पंखा लेकर किसी तरह गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है और पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही कटौती के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। रात मे भी बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई है और गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने बिजली विभाग पर जमकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जनता को राहत देने के बजाय विभाग लोगों की परेशानियां बढ़ाने में लगा है। राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी। सराय अकिल की जनता अब बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।*


   *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe