Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: कडोदरा GIDC पुलिस ने दो ऐसे अपराधियों को पकड़ा जो चलते रिक्शा में यात्रियों को लूट लेते थे

 ब्यूरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 



कडोदरा GIDC पुलिस ने दो ऐसे अपराधियों को पकड़ा जो चलते रिक्शा में यात्रियों को लूट लेते थे। 


यात्रियों को रिक्शा में बिठाकर रास्ते में उनकी जेब से पैसे निकालने का एकही तरीका अपना रहे थे।

सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक और प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश इंजीनियर ने कामरेज तालुका डिवीजनल पुलिस अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में चोरी, लूट, शराब, जुआ और शरीर से जुड़े अपराधों के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।


उच्च अधिकारियों से सीधे निर्देश मिलने पर, कडोदरा जी.आई.डी.सी पुलिस स्टेशन के पी.आई,वी.ए.देसाई के मार्गदर्शन में, पी.एस.आई, बी.बी.वाघेला ओर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों हरेशभाई, भौतिक कुमार, मितेशभाई और रुदाभाई की एक टीम जांच के लिए एक खास दिशा में गश्त कर रही थी। उस समय, मिली खुफिया जानकारी मे कडोदरा चौराहे पर, रिक्शा नंबर GJ.05.AY. 0947 मे दो आदमी यात्रियों को रिक्शा में बिठाने और फिर उनकी जानकारी के बिना उनकी जेब से पैसे चुराने का काम कर रहे है। वो लोग अभी कडोदरा में चामुंडा होटल के सामने आ रहे हैं।

सुचना के आधार पर, पुलिस टीम ने वहाँ एक अलग-अलग जगह पर खड़े होकर निगरानी रखी थी। जब मिली जानकारी अनुसार रिक्शा चामुंडा होटल के सामने आते ही पुलिस टीम ने रिक्शा को घेर लिया और अंदर बैठे दो लोगों को पकड़कर उन दोनो की अलग अलग तरीकेसे पूछताछ की। 

पुछताछ मे पकड़े गए आरोपीओ ने अपना नाम अमीन समीर सेदिक शेख, निवासी फ्लैट नंबर 196, भेठी कॉलोनी, गुजराती स्कूल के सामने, उमरवाड़ा, सलाबतपुरा, सुरत मुल. धुलिया, महाराष्ट्र। ओर दूसरा वसीम मोबीन मुनीर सैयद,रहे, घर नंबर 18 सफ़ीना पार्क, इटालवा तालुका, पलसाना का बताया पुलिस ने उससे आगे पूछताछ की तब उसने कबूल किया कि वह कडोदरा से यात्रियों को रिक्शे में बैठाकर आगे पीछे करवाते थे उसी समय का मौका लेके जेब से पैसे निकाल लेते थे जब एक महीने पहले दोपहर में कडोदरा से एक बुजुर्ग दंपत्ति को रिक्शे में बैठाकर कृष्णनगर जाने वाले सड़क मार्ग पर आया सीएनजी पंप के पास उनके जेनसे पैसा निकालकर पैसेंजर दंपत्ति को रास्तेमे उतार कर भागगए होनेंकी कुबूलात के आधारपर पुलिस ने दोनों आरोपी अमीन शेख और वसीम सईद को गिरफ्तार कर तलाशीमें उनके पास से 50 हजार रुपये नकद, 4 हजार रुपये का मोबाइल फोन और रिक्शा कीमत 34,000 हजार रुपये कुल 89 हजार रुपये का सामान बरामद किए। 



पुलिस ने दोनों के खिलाफ GIDC पुलिस स्टेशन में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।


यहां यह बताना ज़रूरी है कि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यात्रियों की जेबें लूटने वाले दोनों आरोपी आदतन चोर हैं। पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी वलसाड और कडोदरा पुलिस स्टेशनों में अपराध दर्ज हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe