ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
टैंकर की टक्कर से दो लोगों की मौत के अनजान आरोपी को कच्छ जिले से टैंकर के साथ सोनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक, सूरत ओर तापी के पुलिस अधीक्षक जे.एन. देसाई और निज़ार डिवीजन के पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन के अनुसार, सोनगढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्रमें शारीरिक, संपत्ति, शराब और जुए के फरार आरोपियोंका गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।सूचना मिलने पर सोनगढ़ पुलिस स्टेशन में मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामले की जांच मे तापी जिले के चोरवाड़ गांव की सीमा से गुजर रही नेहा नंबर 53 पर, राजुभाई के होटल के सामने, सोनगढ़ में अज्ञात वाहन चालक ने शिकायतकर्ता के बेटे अरविंदभाई वनकरभाई वसावा और उसके पीछे बाइक पर सवार प्रतिज्ञा दिलीपभाई वसावा रहे,महापाड़ा, तालुका, सागबारा, जिला,नर्मदा
दोनों यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल नंबर GJ-26-AG-2805 पर यात्रा कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए ओर घटनास्थल परही दोनोकी मौत होनेका मामला अनजान वाहन चालक खिलाफ दर्ज हुआथा।
सोनगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर डी.वी. धोला के निर्देश पर, पीएसआई वाई.सी. जरगेला की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की एक टीम, जिसमें मार्मिकभाई, विपुलभाई, दशरथभाई, राजूभाई और मोतीभाई ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए एक टीम बनाई।
आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मंडल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों की फुटेज की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि दुर्घटना के बाद फरार हुए टैंकर नंबर GJ-02-AT-9846 का चालक टैंकर के साथ कच्छ जिले के गांधीधाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में है।
तकनीकी निगरानी की मदद से पता चलते ही पुलिस अधीक्षक ने एक पुलिस टीम भेजी और टैंकर चालक सुरेश सिंह वजीरसिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। 159, बलाडियो, कबड़िया गांव, मोती पंचायत, तहसील बदनोर, ब्यावार (राजस्थान) में टैंकर सहित गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके आगे की जांच सोनगढ़ पीएसआई, वाय, सी, जरगेला कर रहे हैं।
