Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर: जयपुर लखनऊ-वाराणसी सहित कई जिलों में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती प्रचंड तापलहर, रात में चलेगी लू

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


जयपुर लखनऊ-वाराणसी सहित कई जिलों में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती प्रचंड तापलहर, रात में चलेगी लू

जयपुर लखनऊ पश्चिम से आ रही प्रचंड तापलहर के बीच तराई क्षेत्रों से पुरवाई संग आई आर्द्रता ने तापमान की वृद्धि को नियंत्रित तो किया लेकिन वातावरण में भयंकर उमस को बढ़ा दिया है। इसके चलते पूरी देह उबल उठी है, शरीर का पानी पसीना बन निचुड़ रहा है और मारे गर्मी के बेचैनी बढ़ती जा रही है। कूलर पंखे बेअसर हो चले हैं। दिन तो दिन रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने से हवा लू की तरह चल रही है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दो दिन और रातों में भी लू चल सकती है। जबकि हीट वेव से अभी कम से कम एक सप्ताह तक निजात नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को तापमान फिर 45 के पार जा सकता है, मौसम के हालात को देखते हुए विभाग ने गुरुवार के लिए आरेंज अलर्ट तो शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ताकि अनावश्यक लोग दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलें।

गुरुवार की सुबह से ही प्रचंड धूप इस कदर फैल गई थी और बाहर देखने पर आंखें चौंधिया रही थीं। चमड़ी झुलसाती यह तीखी धूप आसमान से अंगारों के समान बरस रही थी। इससे पूरा वातावरण दहक उठा था लेकिन इसी बीच पुरवाई के साथ आई नमी की उपस्थिति ने भयंकर उमस से शरीर का पानी पसीना बन बहाना आरंभ कर दिया। तीखी धूप और बहते पसीने से लोग बेचैन हो उठे।

दिन तो दिन रात में भी तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर होने से भयंकर गर्मी संग लूू का प्रभाव बना रहा। गर्म हवा बाहर निकलते ही शरीर को दहका दे रही थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.4 हो गया था तो न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आर्द्रता बढ़कर 72 से 44 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

स्वाभाविक प्रक्रिया है पुरवा

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वातावरण में अचानक पुरवा का हावी होना अस्वाभाविक भले लगे मगर यह मानसून पूर्व की सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। बताया कि प्री-मानसून के छींटे पड़ने के पहले भी हवा में इस तरह का परिवर्तन होता है। कहा कि अभी अगले दो दिनों तक पुरवा का प्रभाव रह सकता है। इससे उमस भरी गर्मी परेशान करती रहेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe