TTN 24न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट,इंदौर
कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह का हर्ष जैन पारिवार के साथ 40 सालों से गहरा नाता: अजय सिंह पहुंचे आज इंदौर दौरे पर।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं 7 बार के विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने आज इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्ष जैन को विशेष स्नेह देते हुए अपना सर्वाधिक समय उनके साथ व्यतीत किया।अजय सिंह जी और हर्ष जैन के परिवार के बीच लगभग 40 वर्षों से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहे हैं, जो आज भी उसी गर्मजोशी के साथ कायम हैं।
अपने इंदौर प्रवास के दौरान अजय सिंह ‘राहुल भैया’ सबसे पहले हर्ष जैन के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ आत्मीय बैठक कर संवाद किया तथा संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत वे हर्ष जैन के निज निवास, 18 श्रीनगर ऐनेक्स, इंदौर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर अजय सिंह जी ने हर्ष जैन एवं उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया तथा पारिवारिक भोज ग्रहण किया। यह मुलाकात केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि दशकों पुराने पारिवारिक संबंधों, आत्मीयता और आपसी स्नेह का प्रतीक रही।
हर्ष जैन ने अजय सिंह ‘राहुल भैया’ के आगमन को अपने परिवार के लिए सौभाग्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
