Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: पंचकल्याणक महोत्सव में गूंजी 'दिव्य ध्वनि', भक्तिभाव के साथ मनाया गया 'ज्ञान कल्याणक'

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


• इक्षु रस का किया पारणा, आखा तीज महान...जय जय आदिनाथ 



• दीक्षा के छह माह पश्चात हुए श्री आदिकुमार मुनिराज के आहार 



• राजा श्रेयांश एवं सोम ने गन्ने के रस से कराया आहार... हुआ दानतीर्थ का प्रवर्तन



• पंचकल्याणक महोत्सव में गूंजी 'दिव्य ध्वनि', भक्तिभाव के साथ मनाया गया 'ज्ञान कल्याणक'



•कर्तव्य का निर्वाह करो, कर्ता बनकर मत जियो: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी


झांसी। "राजकीय अतिथि" भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे स्थित भगवान महावीर महातीर्थ में चल रहे श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 'ज्ञान कल्याणक' अत्यंत हर्षोल्लास और अपार भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्री आदिकुमार मुनिराज (तीर्थंकर) द्वारा कठोर तपस्या के पश्चात 'केवलज्ञान' (सर्वोच्च ज्ञान) प्राप्त करने के इस पावन प्रसंग पर पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

दिन की शुरुआत मंगल बेला में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात मुनि अवस्था में लीन भगवान की घोर तपस्या का सजीव और मनोहारी मंचन किया गया। 

इस अवसर पर शताब्दी देशनाकार आचार्यश्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति के काल में संकल्प विकल्प के कंकड़ नहीं आना चाहिए। स्वयं की कषाय नाश का कारण हैं। कर्तव्य का निर्वाह करो, कर्ता बनकर मत जीना। धन्य है वे माता पिता जो संतान को मंदिर लेकर जाते हैं। इस अवसर पर विश्वशांति की मंगलकामना के साथ भगवान के मस्तक पर शांतिधारा करने का सौभाग्य डॉ राजीव जैन, राजीव जैन वर्धमान को प्राप्त हुआ। आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विजय सिंघई, पंकज जैन गुरसरांय, साधना - सुभाष जैन सत्यराज को प्राप्त हुआ। कमलादेवी - उत्तमचंद जैन, हेमा - डॉ अमित जैन, आर्या, हर्षित ने शास्त्र भेंट किए। 

इस अवसर पर दीक्षा के छह माह पश्चात श्री आदिकुमार मुनिराज के आहार कराने का सौभाग्य राजा श्रेयांश के स्वरूप में जूली- जिनेन्द्र जैन सदर, राजा सोम के स्वरूप में राजा सोम के स्वरूप में रुचि - डॉ निर्देश जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर तीर्थंकर के माता-पिता श्रीमती प्रभा - पदमचंद जैन मिठया, सौधर्म इन्द्र अंजली - डॉ राजीव जैन, कुबेर इन्द्र शिल्पी - राजीव जैन वर्धमान, मूर्ति पुण्यार्जक बीना - देवेन्द्र जैन काला, ध्वजारोहणकर्ता सरोज - शैलेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन, रितु - विकास जैन, केतन जैन, महायज्ञनायक रिद्धि - यश सिंघई, यज्ञनायक शर्मिला - पदमचंद जैन रानीपुर, विधिनायक प्रतिमा पुण्यार्जक मेघा - प्रदीप जैन, महरौनी, ईशान इन्द्र डॉ निकिता - डॉ संदीप जैन, माहेन्द्र इन्द्र सोनिया - अभिजीत जैन रतनसेल्स, मण्डप उद्घाटनकर्ता अलका - डॉ पी.के. जैन, महामंडलेश्वर रश्मि - गौतम जैन, संध्या - इंजी. अरुण जैन दूरदर्शन, हेमा - डॉ अमित जैन, रश्मि - अनुराग जैन, ब्रह्म इंद्र कमला - विमल कुमार जैन, सौभाग्यवती महिला सीए रूपाली जैन, कल्पना जैन, मनीषा सिंघई, नेहा जैन, डॉ प्रीति जैन, श्वेता जैन, सुनीता शिवाजी, जूली मोदी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने इंद्र-इंद्राणियों का रूप धारण किए श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए और अष्टद्रव्यों से महाअर्घ्य समर्पित किए।


• केवलज्ञान की प्राप्ति और जयकारे: तपस्या के उपरांत जैसे ही भगवान को 'केवलज्ञान' की प्राप्ति हुई, वैसे ही देवों और इंद्रों ने आकाश से पुष्प वर्षा की। सौधर्म इंद्र और अन्य पात्रों ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। पूरा पांडाल "भगवान आदिनाथ एवं महावीर की जय" के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।

• भव्य समवशरण की रचना: ज्ञान कल्याणक का सबसे प्रमुख आकर्षण कुबेर इन्द्र द्वारा रचित 'समवशरण' (दिव्य सभा) रहा। केवलज्ञान प्राप्त करने के बाद भगवान समवशरण में विराजमान हुए। गणधर के रूप में आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के सभी जीवों (मनुष्य, देव, पशु-पक्षी) के कल्याण के लिए भगवान की 'दिव्य ध्वनि' खिरी।

इस अवसर पर समवसरण का उद्घाटन करने का सौभाग्य सीमा - पुष्पेंद्र जैन, आयुषी - पीयूरिष जैन एवं पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य डॉ नीलम - इंजी. के.सी. जैन, सुलेखा - मनोज नायक एवं 46 दीपकों से मंगल आरती करने का सौभाग्य राशि - आकाश सेठ (दमोह) को प्राप्त हुआ।

•  श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल का साक्षी बनने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पी.के. जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मुख्य मार्गदर्शक अजित कुमार जैन, मुख्य संरक्षक ललित जैन, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, संरक्षक राजीव जैन सिर्स, वीरेन्द्र जैन (पूर्व वनाधिकारी), सुभाष जैन सत्यराज, रमेशचंद जैन अछरौनी, सुरेन्द्र सर्राफ, रविन्द्र सिंघई, जिनेन्द्र सर्राफ, राजेंद्र जैन प्रेस, अशोक जैन लाला, शांतकुमार जैन चैनू, मनोज अछरौनी, प्रदीप जैन चैनू, अनिल जैन बाजा, राजेंद्र जैन अछरौनी, रविन्द्र जैन चिरगांव, सुनील अछरौनी, पुष्पेंद्र जैन रानीपुर, राजीव ड्योढ़ीया, समन्वयक यूथप सर्राफ पिंकी, सनतकुमार जैन गुदरी, ऋषभ जैन स्वास्थ्य विभाग, राजेश जैन दीनदयालनगर, चक्रेश जैन कैलाश रेजिडेंसी, मनीष जैन चंदेरी, राजीव जैन शिवाजी, जितेन्द्र जैन सीपरी, संजीव जैन चिरगांव, पंचायत कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, संयोजक आलोक जैन विश्वपरिवार, देवेश जैन केडी, नितिन जैन सदर, सनी जैन चैनू, सचिन सर्राफ, संयोग भण्डारी, अमन जैन विरागप्रिय, दीपांक सिंघई, सजल जैन चैनू, अंचल जैन लवी, आशीष जैन माची, अमित सिंघई, विशाल सिंघई, अलंकार जैन, शरद जैन चाचा, मनोज सिंघई, सौरभ जैन कटरा, दिव्यांश जैन, अंशुल जैन बघेरा, मुकेश जैन वीडियो, देवव्रत जैन बबलू, आशीष जैन नगरा, रवि जैन बिजौली, सुनील जैन गुदरी, विपिन जैन ओम बिजली, मुकेश जैन होजरी, प्रतीक जैन सदर, नीलेश जैन सागर गेट, जिनेन्द्र जैन राजहंस, आनंद जैन वारे, विकास जैन चिरगांव, जितेन्द्र जैन शामियाना, राजेन्द्र मुनीम, प्रबंधक आशीष जैन सोनू, सुरेन्द्र जैन बघेरा, श्रीमती सरोज जैन प्रेस, सुधा सर्राफ, रजनी जैनको, रीता जैन, संगीता जैन मॉम्स बेकरी, स्नेहलता जैन, ममता जैन, रितु जैन, वंदना चौधरी, संजना सर्राफ, सिद्धि जैन, आकृति जैन सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहें। 

दीप प्रज्ज्वलन करके अतिथियों का स्वागत सत्कार अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य संयोजक सिंघई संजय जैन, वरुण जैन, केतन जैन, मुख्य समन्वयक खुशाल जैन, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, इंजी संजय जैन महोबा, प्रचार मंत्री एंजि अतिशय जैन ने किया।

सांयकालीन महाआरती शोभायात्रा का सौभाग्य मधु - सुनील जैन अछरौनी को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe