Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: श्री महावीर विद्यालय आलोट में खेल परिसर का भव्य उद्घाटन, कर्नाटक राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत रहे मुख्य अतिथि

 लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा 


श्री महावीर विद्यालय आलोट में खेल परिसर का भव्य उद्घाटन, कर्नाटक राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत रहे मुख्य अतिथि

श्री महावीर विद्यालय में खेल परिसर उद्घाटन एवं अभिनंदन समारोह कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत की उपस्थिति में उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न हुआ। महामहिम ने फीता काटकर नवीन खेल परिसर का शुभारंभ किया।  

नई सुविधाएं और गतिविधियां 

विद्यालय ने ग्रीष्मावकाश में बच्चों व अभिभावकों के लिए खेल परिसर खोला है। इसमें ओपन जिम, छोटे बच्चों के लिए झूले-फिसलपट्टी और क्रिकेट ग्राउंड नेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्था अध्यक्ष डॉ. शिखर जैन ने बताया कि 7 और 8 मई को हुए खेल, व्यायाम व योग कार्यक्रमों में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रातः 5:30 बजे का योग सत्र ऊर्जा से भरपूर रहा।  


राज्यपाल ने जताया 46 साल पुराना जुड़ाव

डॉ. थावरचंद गहलोत ने स्वर्गीय कुंदनमल जी जैन को स्मरण करते हुए कहा कि श्री महावीर विद्यालय परिवार से उनका लगभग 46 वर्षों का आत्मीय संबंध है। आठ साल बाद विद्यालय आने का उनका कार्यक्रम आज पूरा हुआ। उन्होंने शिक्षा, संस्कार, खेल और योग के क्षेत्र में संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की।  

कार्यक्रम में रही गणमान्य उपस्थिति

समारोह में पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, मंडल अध्यक्ष दिलीप डोडिया, नंदनराज जैन, उपेंद्रसिंह यादव, अनिल भरावा, नंदलाल जोशी, अभिषेक जैन, दिनेश कोठारी, कोषाध्यक्ष धर्मचंद जैन, सचिव सिरेमल भंडारी, रामप्रसाद मुनीम सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। प्राचार्य मनोज शर्मा ने राज्यपाल का परिचय दिया। राष्ट्रगान दो बार और वंदे मातरम् का सस्वर गायन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिखा शर्मा व नीरज जैन ने किया और आभार मनीष सेठिया ने माना।


भारत विकास परिषद द्वारा राज्यपाल गहलोत का किया सम्मान 

 कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के नगर आगमन पर भारत विकास परिषद आलोट शाखा द्वारा उनका स्वागत-सम्मान किया गया एवं विकास परिषद व्दारा चलाए गए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरा वितरण महाअभियान के साथ अन्य सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी गई। 

     इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, संरक्षक निलेश जांगलवा कोषाध्यक्ष आशीष काला, सचिव मनिष फरक्या, नीलम सोलंकी, राजेश मंडवारिया, पहलाद सिंह परिहार, पंकज चौधरी, संदीप सांखला, शांतिलाल पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe