Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। मंडलाध्यक्ष द्वितीय बनने के बाद झांसी पहुंचे लायन सुधीर सेठ, विभिन्न संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


*मंडलाध्यक्ष द्वितीय बनने के बाद झांसी पहुंचे लायन सुधीर सेठ, विभिन्न संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत*

झाँसी। लायंस इंटरनेशनल मंडल 321-बी2 के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन सुधीर सेठ के झांसी आगमन पर के-3 होटल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल, मॉर्निंग स्टार सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लायन सुधीर सेठ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में समाजसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।


समारोह के दौरान लायन कल्पना पाण्डेय, पीडीजी लायन नवीन गुप्ता, लायन संजय सिंह, लायन देवेंद्र गुप्ता, लायन श्रीकांत तिवारी, लायन मुकेश गोयल, लायन अनिल गोयल, लायन सुरजीत भुसारी, लायन अरविंद गुप्ता, लायन विजय शुक्ला, लायन राजीव नगरिया, लायन रविकांत गुप्ता, लायन अजय गुप्ता, लायन पवन महलोत्रा, लायन परमजीत सिंह भुसारी, संजय चड्ढा, संजय पाल, हरवर्धन सेठ, बलवीर सलूजा, राकेश सिजरिया, अशोक मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इसके अलावा मंडल सचिव लायन राकेश गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ओमप्रकाश सेठ, सीए जे.पी. गुप्ता, आलोक गुप्ता, पिंटू गुप्ता एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस क्लब पदाधिकारी, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe