कौशाम्बी..
*जिले के कद्दावर ब्राम्हण नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख मूरतगंज वीरेंद्र शुक्ला (लाला भाई) अपने समर्थकों के साथ समर्थ किसान पार्टी में हुए शामिल*
जिले के कई और महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे जल्द होंगे सकिपा में शामिल..अजय सोनी
कौशाम्बी मे समर्थ किसान पार्टी के बढ़ते कारवां में जिले के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे पार्टी का गर्मजोशी के साथ दामन थाम रहे हैं। लोगों का लगातार पार्टी से जुड़ने का क्रम बना हुआ है। ताजा मामला मूरतगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिले के कद्दावर ब्राम्हण चेहरा वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई का है जो मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो गए।बता दें कि मंगलवार को चायल तहसील के मूरतगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई अपने समर्थकों के साथ चायल तहसील के मनौरी कस्बे स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी समेत कई पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय प्रयास करने से प्रेरित होकर वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई ने समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई। जिसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता की रसीद काटकर, मालार्पण और लड्डू खिलाकर कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। साथ ही पार्टी मे शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इसी अवसर पर वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं और किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं। मुझे समर्थ किसान पार्टी की नीतियां पसंद है इसलिए मैं अपनी स्वेच्छा से आज से समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मैं आगे पार्टी को विचारधारा के अनुसार जिले के किसानो के लिए आवाज उठाना पसंद करूंगा।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि जिले के कई और महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे जल्द ही समर्थ किसान पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे। अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही पार्टी जिले भर में अपना विस्तार करेगी और लोगों को जोड़ने का अभियान चलाएगी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, राजवंत सिंह, राजेश यादव, रोहित सोनी जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।जिले के कद्दावर ब्राम्हण नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख मूरतगंज वीरेंद्र शुक्ला (लाला भाई) अपने समर्थकों के साथ समर्थ किसान पार्टी में हुए शामिल
जिले के कई और महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे जल्द होंगे सकिपा में शामिल.... अजय सोनी
समर्थ किसान पार्टी के बढ़ते कारवां में जिले के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे पार्टी का गर्मजोशी के साथ दामन थाम रहे हैं। लोगों का लगातार पार्टी से जुड़ने का क्रम बना हुआ है। ताजा मामला मूरतगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिले के कद्दावर ब्राम्हण चेहरा वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई का है जो मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो गए।
बता दें कि मंगलवार को चायल तहसील के मूरतगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई अपने समर्थकों के साथ चायल तहसील के मनौरी कस्बे स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी समेत कई पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय प्रयास करने से प्रेरित होकर वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई ने समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई। जिसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता की रसीद काटकर, मालार्पण और लड्डू खिलाकर कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। साथ ही पार्टी मे शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इसी अवसर पर वीरेंद्र शुक्ला लाला भाई ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं और किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं। मुझे समर्थ किसान पार्टी की नीतियां पसंद है इसलिए मैं अपनी स्वेच्छा से आज से समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मैं आगे पार्टी को विचारधारा के अनुसार जिले के किसानो के लिए आवाज उठाना पसंद करूंगा।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि जिले के कई और महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे जल्द ही समर्थ किसान पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे। अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही पार्टी जिले भर में अपना विस्तार करेगी और लोगों को जोड़ने का अभियान चलाएगी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, राजवंत सिंह, राजेश यादव, रोहित सोनी जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*

