आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी
*वार्ड नंबर 31 की समस्याएं जल्द होंगी दूर निकालने में हो रही परेशानी के चलते आज विधायक रवि शर्मा और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया सीएम ग्रिड योजना के कार्य का अवलोकन*झांसी।आज सिद्धेश्वर नगर आईटीआई में सीएम ग्रिड का निरीक्षण माननीय सदर विधायक रवि शर्मा जी, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा और क्षेत्र की पार्षद रितिका तिवारी द्वारा किया गया क्षेत्र की पार्षद द्वारा जहां जहां वाहनों के आवागमन में असुविधा हो रही थी विधायक जी और नगर की आयुक्त को उस समस्या से अवगत कराया ओर सड़क को चौड़ीकरण के लिए अनुरोध किया जिससे भविष्य में कोई असुविधा न हो इसी मौके पर नगर निगम की अधिकारी के क्षेत्र की सम्मानित नागरिक,इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया मौजूद रहे।आनन्द बॉबी चावला झांसी।

