Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: राजधानी के कोच में आग की जांच — प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 6-सदस्यीय समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज

 Next 


लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो 

डॉ सुनील चोपड़ा


राजधानी के कोच में आग की जांच — प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 6-सदस्यीय समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज

आलोट। 17 मई, 2026 को गाड़ी संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना की जांच हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति 18 मई को कोटा मंडल पहुंची।

  प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी/पश्चिम मध्य रेलवे मनोज गुरुमुखी की संयोजकता में गठित इस 6-सदस्यीय समिति ने घटनास्थल की जांच की एवं लूनी-रिछा स्टेशन पर जले हुए कोच का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। गुरुमुखी के नेतृत्व में विशेष तकनीकी दल ने कोच की तकनीकी स्थिति एवं अग्निकांड से संबंधित प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की तथा घटना से संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

समिति में प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मुकेश (पश्चिम मध्य रेलवे), प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एम. विजय कुमार (पश्चिम मध्य रेलवे), प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एन.एस. प्रसाद (आईसीएफ), कार्यकारी निदेशक महेन्द्र सिंह (पीएस एवं ईएमयू/आरडीएसओ) तथा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार (पश्चिम मध्य रेलवे) सम्मिलित हैं।


मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ललित धुरंधर ने शाखा अधिकारियों के साथ जांच समिति को सहयोग किया।

    उल्लेखनीय है कि इस घटना में रेलकर्मियों की तत्काल सतर्कता एवं समन्वित आपातकालीन प्रबंधन से सभी यात्री सुरक्षित रहे। यह समिति घटना के मूल कारणों, तकनीकी पहलुओं एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच कर 20 मई तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

फोटो,

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe