Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत अभियान, 31 मई तक करें आवेदन

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 19 मई 2026



*"समाधान समारोह–2026” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त को*


*सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत अभियान, 31 मई तक करें आवेदन*


*"समाधान समारोह–2026” : आपसी समझौते से होगा लंबित वादों का त्वरित निस्तारण*

------------------

झांसी: न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आमजन तक पहुँचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में "समाधान समारोह–2026" के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा।

        उक्त जानकारी देते हुए माननीय सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,झांसी श्रीमती ईशा त्रिपाठी ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ऐसे वाद, जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं तथा जिनमें समझौते की संभावना है, उन्हें आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

        उन्होंने बताया कि “समाधान समारोह–2026” का उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

       सचिव महोदया ने बताया कि उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर बैठकों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं समन्वय गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

      उन्होंने जनसामान्य एवं अधिवक्तागण से अपील करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों के वाद सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जिन मामलों में समझौते की संभावना है, वे “समाधान समारोह–2026” के अंतर्गत अपने मामलों के निस्तारण हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना आवश्यक होगा। बताया गया कि उक्त गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक पक्षकार समय रहते आवेदन कर इस विशेष अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

       अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी द्वारा जनसामान्य से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग इस विशेष लोक अदालत अभियान से जुड़कर अपने लंबित वादों का सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें तथा न्याय को सरल एवं सुलभ बनाने में सहयोग प्रदान करें। अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe