Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: बाल श्रम उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित,14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेना प्रतिबंधित, उल्लंघन पर सजा

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


बाल श्रम उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित,14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेना प्रतिबंधित, उल्लंघन पर सजा

फर्रुखाबाद में बाल श्रम उन्मूलन पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में श्रमायुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश के बाल एवं बंधुआ श्रम के राज्य समन्वयक सैय्यद रिजवान अली ने बाल श्रम कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सैय्यद रिजवान अली ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का कार्य नहीं लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, 14 से 18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक प्रक्रियाओं में काम पर रखना प्रतिबंधित है। यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का जुर्माना और 6 माह से 2 वर्ष तक की कारावास हो सकती है।

इसी क्रम में, सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह के आदेशानुसार 8 मई 2026 को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्ठी फर्रुखाबाद की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता और उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत की सह-अध्यक्षता में संपन्न हुई।

श्रम विभाग के जीशान अंसारी ने माननीय मुख्यमंत्री के वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों से वार्ड स्तर पर गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सशक्त बनाने, बाल श्रम को चिन्हित करने और उसकी सूचना जिला श्रम कार्यालय को देकर उनके शैक्षिक व आर्थिक पुनर्वास में सहयोग करने की अपेक्षा की। यह भी अवगत कराया गया कि बाल श्रम की सूचना जिला श्रम कार्यालय या टोल फ्री नंबर 1098 पर दी जा सकती है।

कार्यक्रम में वत्सला अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद), फतेहचंद वर्मा (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), कुलदीप गंगवार (पूर्व एम.एल.ए./चेयरपर्सन को-ऑपरेटिव सोसाइटी), मनोज अग्रवाल (पूर्व एम.एल.सी. फर्रुखाबाद), भास्कर दत्त द्विवेदी (पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेपुर), विनोद (अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद) और जीशान अंसारी (चाइल्ड राइट्स एसोसिएट, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई। इस कार्यक्रम में सदानंद शुक्ला (जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल), सभासद फुरकान अहमद खान, सभासद हाजी असलम अंसारी सभासद नौशाद अहमद, सभासद अतुल दुवे, और कई सभासद, शरद बाजपेई (अकाउंटेंट नगर पालिका) और सर्वेश (प्रधान सहायक श्रम विभाग) सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe