Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: सीबीएसई 12 वीं में जयपुरिया स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, प्रबंध तंत्र ने कराया मुंह मीठा

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी


सीबीएसई 12 वीं में जयपुरिया स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन

छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, प्रबंध तंत्र ने कराया मुंह मीठा

फतेहपुर जिले में सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शानदार अंकों के साथ विद्यार्थियों ने जिले में अपना दबदबा कायम रखते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के छात्र हार्दिक पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंशिका श्रीवास्तव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हर्षित नरेंद्र ने 94.0 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंशुल कुमार ने 93.6 प्रतिशत, हरिओम पाण्डेय ने 93.0 प्रतिशत, खुशी सिंह ने 90.8 प्रतिशत, सुहानी गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत तथा अक्षिता ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की प्रबंधक रंजना सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मीठा कराया और उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल जीपी मिश्रा ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छात्र भविष्य में भी अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग कर नई सफलताएं हासिल करें। विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe