*तहसीलदार ने ग्राम रसूलपुर टप्पा में भूमि विवाद की 03 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण*
कौशाम्बी जिला.. राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान के अंतर्गत तहसीलदार,चायल संजय कुमार दुबे ने आज ग्राम रसूलपुर टप्पा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में शिकायतकर्ता महताब आलम की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 525, चकरोड की पैमाइश कर चिन्हांकित किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता सुनील दिवाकर की शिकायत पर खतौनी में उनका नाम संशोधन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
