कौशाम्बी
*लाखों भक्तों ने लगाई गंगा के पवित्र जल में डुबकी*
*गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से शाम तक लगी रही भारी भीड़*
*गर्मी अधिक होने के चलते गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे भक्तों ने शरबत पीकर हलुवा दम आलू पूड़ी खाकर राहत महसूस किया*
*कौशाम्बी।* ज्येष्ठ मास के दूसरे पक्ष की दसवीं तिथि को गंगा दशहरा का पर्व पूरे जिले में हिंदुओं की आस्था का पर्व है गंगा दशहरा के दिन सुबह से भक्त गंगा स्थान करने के बाद पूजा पाठ कर तब अपने दैनिक कार्यों में शामिल होते हैं इसी मान्यता के तहत सोमवार को गंगा दशहरा के दिन जिले के विभिन्न गंगा घाट पल्हाना घाट बदन पुर घाट संदीपन घाट फतेहपुर घाट कड़ाघाट कुबरी घाट उमरछा घाट सहित विभिन्न गंगा घाट में सोमवार की भोर 4:00 बजे से गंगा नदी में स्नान करने श्रद्धालु पहुंचने लगे और गंगा के पवित्र जल में स्नान किया गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर तक लगातार चलता रहा एक अनुमान के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन गंगा के विभिन्न घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई है गंगा नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में धूप दीप नौवेद फल फूल मिठाई गंगाजल दूध से पूजा अर्चना कर देश समाज और परिवार के कल्याण की कामना की है गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश में जगह-जगह पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किए गए थे जो लगातार यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में कामयाब दिखाई पड़े गंगा नदी के किनारे भी जल पुलिस से लेकर थाना पुलिस तक लगातार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखाई पड़ी है जो चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए थी गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जगह-जगह पर भक्तों ने शरबत हलुवा दम आलू पूड़ी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण कराया है गर्मी अधिक होने के चलते गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे भक्तों ने शरबत पीकर हलुवा दम आलू पूड़ी खाकर राहत महसूस किया है गंगा दशहरा के दिन जगह-जगह पर भक्तों द्वारा शरबत और प्याऊ की व्यवस्था की गई थी
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
