Etawah News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: नगर पालिका द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर के विभिन्न मोहल्लों में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी क्रम में मोहल्ला केस्त और रामलीला रोड सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम करना है। कर्मचारियों ने गलियों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कर मच्छरों के पनपने की संभावनाओं को रोकने का प्रयास किया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि संचारी रोगों से बचाव किया जा सके।
इस दौरान नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पालिका द्वारा आगे भी नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलाए जाने की बात कही गई है।
फोटो:मोहल्ला केस्त और रामलीला रोड पर मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करते नगर पालिका कर्मचारी।
