*Etawah News: ऑल इंडिया उलेमा मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा का पांचवां शादी सम्मेलन आज*
*मसाइख बोर्ड के शादी सम्मेलन की तैयारी जोरों शोरों पर*
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा द्वारा 5 अप्रैल, दिन रविवार को एक विशाल शादी सम्मेलन का आयोजन स्टेशन रोड नारायण धाम में किया जा रहा जिसमें सामाजिक, राजनैतिक , पत्रकार शिरकत करेंगे, जिसके मुख्य अतिथि हज़रत अल्लामा सैय्यद मुहम्मद अशरफ़ अशरफी जिलानी किछौछा शरीफ होंगे।यह आयोजन दोपहर को जौहर की नमाज़ के बाद शुरू होगा।
यह संस्था लगातार पांचवीं बार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी का प्रबंध कर रही है।
दिल्ली से आए संस्था के दिल्ली हेड ऑफिस के पदाधिकारी मोहम्मद अज़ीम अशरफ ने जानकारी देते हुए बताया यह सम्मेलन उन परिवारों के लिए है जहां रिश्ता तय होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों के चलते विवाह नहीं हो पाता ।
हमारी संस्था लगातार इटावा, जयपुर, सम्भल,में यह शादी सम्मेलन कराती चली आ रही है।संस्था के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि हमारी संस्था शादी सम्मेलन के साथ साथ मेडिकल कैंप लगाकर गरीब लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क करवाती है और दवा चश्मा भी बिल्कुल मुफ्त देती है।
इसके अलावा इटावा जनपद में मिलने वाली लावारिश लाशों का उनकी जाति , मज़हब के हिसाब से विधिपूर्वक दफीना भी करवाती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की तैयारी में लगे जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, दिल्ली हेड ऑफिस इंचार्ज, अजीम अशरफी, कानून सलाहकार असलम खान, नाजिम खान, तहसीन भाई सलाहकार अंडे वाले, विक्की कठेरिया, अभिषेक आजाद, मोहम्मद आमीन भाई, मेहंदी हसन चीनी, साबिर भाई फूल वाले अज़हर फरीदी आदि सामाजिक एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।
संस्था का उद्देश्य समाज में सामाजिक और धार्मिक सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना है और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है। जिसकी शहर में भूरी भूरी प्रशंसा है।

