Etawah News: पत्रकार आमीन के छोटे भाई रमाजन की शादी में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा।सराय भूपत कटेखेड़ा निज निवास पत्रकार मोहम्मद आमीन के छोटे भाई रमजान अली की शादी में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केविनेट मंत्री जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दूल्हा रमाजन अली को छोटी सी भेंट देकर अपना आशीर्वाद दिया।इस खुशी के मौक़े पर परिवार रिश्तेदारों से भी शिवपाल सिंह यादव ने मुलाक़ात की और सभी का हालचाल जाना व सभी के साथ फ़ोटो खिंचाई।
इस मौक़े पर जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख मौन्टी यादव ने भी रमजान अली को अपना आशीर्वाद दिया, और पत्रकार मोहम्मद आमीन को इस मुबारक मौक़े पर बधाई दी।
इस दौरान कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक ख़ादिम अब्बास, सराय भूपत प्रधान समाजसेवी रमेश यादव ने पत्रकार मोहम्मद आमीन के घर पर मौजूद सभी लोंगो का परिचय कराया एवं सभी के साथ शिवपाल सिंह यादव की फोटो भी कराई।इस अवसर ऑल इंडिया उलेमा व मसाईख बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, इलेक्ट्रोनिक प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी, इमरान खान, मेघ सिंह वर्मा,पंकज राठौर,मनोज कुमार, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, प्रवक्ता विकास गुप्ता उर्फ़ विक्की, अनवार हुसैन,डॉ धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना खालिद, भर्थना विधानसभा आसपा प्रत्याशी विक्की कठेरिया, कानपुर मण्डल प्रभारी अभिषेक आज़ाद, एडवोकेट आगरा फैज़ान अहमद,आदि लोगों ने पत्रकार मोहम्मद आमीन के छोटे भाई रमजान को शादी की मुबारकबाद दी एवं अपना आशीर्वाद दिया।
समाजसेवी पत्रकार मोहम्मद आमीन ने छोटे भाई की शादी में आये चाचा शिवपाल सिंह यादव एवं सभी आये हुए आथितियों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।

