Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: नगर पालिका जसवंत नगर में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई

Etawah News: नगर पालिका जसवंत नगर में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई 


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News

जसवंत नगर/इटावा: नगर पालिका जसवंत नगर में भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज, पालिका अध्यक्ष सत्य नारायन शंखवार एवं सभी सभासदों ने मिलकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया और समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है, और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। 


 इसके उपरांत सभी लोग क्षेत्र के सिशहाट अम्बेडकर पार्क पहुंचकर भारत रत्न सम्मानित संविधान निर्माता डॉ भीम अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.


इस अवसर पर सभासद सतीश चंद्र, दिलीप कुमार, सुधीर कुमार, बिल्लू यादव, मु. फारुख इसके अलावा सभासद प्रतिनिधि आदि समेत पालिका कर्मी मौजूद रहे.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe