ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत ग्रामीण एसओजी पुलिस ने पलसाना हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 1,60,88,700 के मूल्यका वनस्पतिजन्य नशीले गांजा बरामद किया।
नशीली पदार्थों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहें ऐसी करवाई सूरत ग्रामीण एसओजी पुलिस ने गुजरात में प्रतिबंधित वनस्पतिजन्य गांजा की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ पलसाना हाईवे पर वाहन चेकिंग दौरान 321.774 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 1,76,39,600 रुपये के मुद्दामाल के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया।सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक राजेश गढीया ने सूरत जिला पुलिस को सूरत ग्रामीण विस्तारों में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।
जिले में, चरस, गांजा, अफीम, नशीली दवाओं, देशी और विदेशी शराब जैसे नशीले पदार्थों के कारण युवाओं को मौत के मुंह में धकेलने से बचाने के प्रयास में, एसओजी शाखा पी.आई.एल.डी. ओडेदरा ने सूरत ग्रामीण जिले में मादक पदार्थों के इस खतरे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए #IStandStrong Against Drugs नारे के तहत प्रभावी कार्य शुरू किया।
इसी के अनुरूप, पीएसआई जे.के. राव के मार्गदर्शन में, एसओजी शाखा सूरत ग्रामीण के पुलिसकर्मियों गिरिराज सिंह, जितेंद्रभाई, प्रकाशभाई, दिनेशभाई, परशुरामभाई, सागरभाई और कल्पेशभाई की विभिन्न टीमें एक विशिष्ट दिशा में जांच कर रही थीं।पालसाना चौराहे पर गहन वाहन चेकिंग के दौरान, ट्रक नंबर MH-20-GC1026 से भारी मात्रा में गांजा जब्त करके हेराफेरी करनेवाले दो गुनहगार को गिरफ्तार किया गया।
ट्रक चालक और कंडक्टर दोनों से गहन पूछताछ दौरान बताया की पुलिस से बचने के लिए विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जगह पर तलाशी के दौरान उनके ट्रक से 321.774 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। एक समय तो पुलिस भी हैरान रह गई।जब्त किया गया गांजा भुवनेश्वर, ओडिशा के अरबाज अयूब पठान, जो नागजीरी गांव, अंबर तालुका, जिला जालना, महाराष्ट्र का निवासी है, गांजा की आपूर्ति करने वाला आलोक, पिकअप ट्रक में गांजा लादने वाले दो अज्ञात व्यक्ति और ट्रक चालक द्वारा गांजा परिवहन करने वाला महाराष्ट्र का भीमो, इन सभी को वांछित घोषित किया गया है।
एसओजी पुलिस टीम ने नागजिरिया गांव के निवासी ड्राइवर साहिल रजाक पठान और कंडक्टर अफरोज अयूब पठान से 1,60,88,600 रुपये मूल्य का 321.774 किलोग्राम गांजा, 15,00,000 रुपये मूल्य का एक ट्रक और कुल 1,76,39,600 रुपये मूल्य के मुद्दामाल जब्त करके वांछित आरोपियों को पकड़ने मे पुलिस जुटी है।
