Etawah News: जैनपुर नागर में “बाबा साहब के सेवक सोनू” की प्रेरक कथा, भावुक हुए ग्रामीण
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा। ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान “बाबा साहब के सेवक सोनू” की मार्मिक एवं प्रेरणादायक कथा का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर ग्रामीण भावुक हो उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस दौरान “सोनू” नामक युवक की प्रेरक कहानी प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि उसने बाबा साहेब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। कथा में उल्लेख किया गया कि सोनू ने गांव के गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग किया, जरूरतमंदों की सहायता की और समाज में समानता व भाईचारे का संदेश फैलाया।कथा के दौरान कई ग्रामीण भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। उपस्थित लोगों ने कहा कि सोनू जैसे युवा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और बाबा साहेब के सपनों को साकार कर सकते हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहेब की शिक्षाओं को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, एकता और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इसी क्रम में समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि गौतम बुद्ध के अनुयायी भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश दिया था। उनके विचारों और पदचिह्नों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संविधान की पुस्तकों को भेंट करने की परंपरा विकसित करने पर जोर दिया, ताकि नई पीढ़ी अपने अधिकारों और कर्तव्यों को भली-भांति समझ सके।उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय रामदेवी जी की संतानों में अच्छे संस्कार होने के कारण ही इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाया है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
पत्रकारों का स्वागत सम्मान—कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह सैफई, मेघ सिंह वर्मा, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुबोध पाठक, ब्रजेश यादव, रजत गुप्ता, चेतन जैन, ऋषि पाल, राहुल यादव, आलोक उपाध्याय, प्रेम कुमार शाक्य, आमीन भाई, सैफ तैमूरी, लालमन बाथम, यशवंत चतुर्वेदी सहित पत्रकार साथियों को पत्रकार सुशील कान्त व सत्येंद्र मास्टर ने फूलमाला व पटुका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, कैलाश बाबू, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रंजीत बाबू, अशोक कुमार, ध्रुव सिंह (एडवोकेट), रमेश कुमार (डीलर), तिलक सिंह, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके अलावा कांस्टेबल संजय सिंह, आलोक वर्मा, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा एवं उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अंत में ग्रामीणों ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।





