Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जनपद झांसी में प्रेरणा स्थल के निर्माण पर देश-विदेश के पर्यटक हो सकेंगे बाबा साहब की शिक्षाओं से जागरूक

 आनन्द बॉबी चावला झांसी।



 झांसी 

दिनांक 14 अप्रैल 2026


*बाबा साहब ने सामाजिक समरसता एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए किए अद्वितीय कार्य : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम*


*केंद्र सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों पर की स्मारक, संग्रहालय और उच्च स्तरीय पर्यटक सुविधाएं विकसित* 


*जनपद झांसी में प्रेरणा स्थल के निर्माण पर देश-विदेश के पर्यटक हो सकेंगे बाबा साहब की शिक्षाओं से जागरूक*


*डॉ0 भीमराव अंबेडकर भारतीय राजनीति में युगांतरकारी व्यक्तित्व : श्री हरगोविंद कुशवाहा*


*बाबा साहब ने लोकतंत्र में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को संविधान का मूल आधार बनाया*


*जिला एकीकरण समिति के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती विकास भवन सभागार में संपन्न*

झांसी : जिला एकीकरण समिति के तत्वाधान में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम एवं मा0 उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री हरगोविंद कुशवाहा जी की उपस्थिति में भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं वर्षगांठ पर "जयंती समारोह"का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। 

        कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत  पवन गौतम ने अपने संबोधन में जनपदवासियों को बोधिसत्व भारतरत्न बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा दी गई शिक्षा से हम सभी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। बाबा साहब ने सामाजिक समरसता विशेष कर वंचित समाज के उत्थान के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा कोलंबिया विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण की गई। शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात वह अपने परिवार के साथ कोलंबिया में ही सुख-सुविधाओं से पूर्ण जीवन यापन कर सकते थे, किंतु उन्होंने अपने देश और तत्कालीन रूढ़िवादी परंपराओं के चलते तिरस्कृत समाज के लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने एवं उन लोगों को समाज में राजनीतिक और आर्थिक अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगाया, जिससे वह समाज में वंचितों के मसीह के रूप में जाने गए और बाबा साहब के अनुयाई संपूर्ण विश्व में विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब के जीवन से जुड़े 05 स्थलों (महू-जन्मभूमि, लंदन-शिक्षा भूमि, नागपुर-दीक्षा भूमि, दिल्ली-महापरिनिर्वाण भूमि एवं मुंबई-चैत्य भूमि) पर स्मारक, संग्रहालय और उच्च स्तरीय पर्यटक सुविधाएं विकसित की गईं, इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा भी जनपद झांसी में प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटक इस प्रेरणा स्थल के दर्शन कर बाबा साहब की शिक्षाओं के बारे में जान सकें।

        समारोह में मा0 उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान श्री हरगोविंद कुशवाहा ने अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर भारतीय राजनीति में एक युगांतरकारी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने संविधान निर्माण के माध्यम से समानता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की नींव रखी। वे न केवल संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे, बल्कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, शोषितों के रक्षक और महिला अधिकारों के मुखर समर्थक के रूप में भी जाने जाते हैं। संविधान शिल्पकार डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी (प्रारूप समिति) के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए लोकतंत्र में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को संविधान का मूल आधार बनाया। संविधान में वंचितों और अल्पसंख्यकों के लिए मौलिक अधिकार और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए, जिसमें अस्पृश्यता का उन्मूलन भी शामिल है।

       समारोह में उपस्थित सदस्यों एवं अन्य महानुभावों द्वारा भी बाबा साहब के कार्यों, कर्मठता एवं संकल्प शक्ति पर अपने-अपने विचार साझा किये।

       कार्यक्रम में मा० अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा जिलाधिकारी महोदय के पिताजी के दिनाँक 13 अप्रैल, 2026 को निधन हो जाने पर जिला एकीकरण समिति की तरफ से शोक प्रस्ताव पारित करते हुए उपस्थित समस्त महानुभावों द्वारा 02 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।    

       जयंती समारोह में एकीकरण समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार  मोहन नेपाली,  मनमोहन मनु,  सुदर्शन शिवहरे, जिला विकास अधिकारी  सुनील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अर्चना सिंह,  अपर जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं विकास भवन के कर्मचारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe