Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आप ने यूपी के सभी जिलों में विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


*बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आप ने यूपी के सभी जिलों में विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन*


*“बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश के आखिरी व्यक्ति को भी अधिकार दिलाने का काम किया”: जिलाध्यक्ष अरशद खान*


*“संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा—आज सबसे ज्यादा खतरे में है”: महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा*


*“सामाजिक न्याय की अधूरी लड़ाई को पूरा करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है”: प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा*


*“दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा”: महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा*


*“भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर लोकतंत्र की जड़ों पर हमला कर रही है”: महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर*


*झांसी,14 अप्रैल 2026*

झांसी।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में झांसी के कच्चहरी चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


माल्यार्पण के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सदियों से शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि पूरे समाज को बराबरी दिलाने का आंदोलन था, जिसे आज आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा—सबसे ज्यादा खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की कोशिश हो रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

प्रांतीय सचिव ने कहा कि बाबा साहेब ने स्पष्ट रूप से चेताया था कि अगर सामाजिक और आर्थिक बराबरी नहीं आई, तो राजनीतिक लोकतंत्र भी कमजोर पड़ जाएगा। आज वही खतरा देश के सामने खड़ा है, जहां एक तरफ संविधान की बात की जाती है और दूसरी तरफ उसके मूल सिद्धांतों को ही कमजोर किया जा रहा है। यह दोहरी नीति देश के लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है।


महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी अधूरी है और जब तक दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनका पूरा हक और सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है।


महिला उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर कर लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है। जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है और संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।


इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष आर्ष खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, इं0 राजकुमार राय, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला सचिव बैजनाथ, जिला सचिव आजाद चौधरी, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ भवजीत सरना, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महिला ज़िला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, रिजवान खान, बाबूलाल कुशवाहा, गौरव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe