संडीला तहसील में फर्जी जमीन बेचने का हुआ खुलासा छै लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
संडीला तहसील के अंतर्गत गौसगंज क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के अवैध विक्रय का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित देवेंद्र मिश्रा पुत्र ब्रह्मदत्त मिश्रा निवासी गौसगंज ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि खरीददार मो, शाहिद, पुत्र अंसार खान नि, अब्दुल्ला पुरवा कोतवाली देहात हरदोई गवाह कयूम पुत्र अयूब खान, नि, रोशनपुर बिलग्राम हरदोई गवाह जुबेर पुत्र पुत्तन नि, सराय थोक कोतवाली शहर हरदोई खरीददार श्रीमती बेबी, पत्नी श्रीकांत नि, गौसगंज थाना कासिमपुर जनपद हरदोई गवाह विनय कुमार शुक्ल पुत्र मुकेश कुमार शुक्ला नि, थाना कछौना नगर हरदोई गवाह रणवीर सिंह पुत्र परमेश्वर दयाल उर्फ परमेश्वर दीन नि, टांडा हार खजोहना ने मिलकर उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया। आरोप है कि इन लोगों ने प्रार्थी, व उनकी बहन कीर्ति मिश्रा तथा माता किरन मिश्रा के नाम से फर्जी फोटो, आधार कार्ड, हस्ताक्षर और अंगूठा निशान तैयार कर फर्जी विक्रय पत्र व मुख्तारनामा बना लिया।
बताया गया कि यह भूमि खाता संख्या 00460, गाटा संख्या 2156, रकबा 0.1620 हेक्टेयर गौसगंज में स्थित है। पीड़ित वर्तमान में शुक्लागंज गंगाघाट (उन्नाव) में जाकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि जमीन की देखभाल उनके परिजन करते हैं।
पीड़ित के अनुसार, जब उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो वह गांव गौसगंज पहुंचे, जहां मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने थाना स्तर पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। साथ ही आरोप है कि नामजद आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित ने बताया कि इस प्रकरण में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हरदोई की अदालत में मुकदमा भी विचाराधीन है। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की जाल साजी की घटना दोबारा न कर सके। पीड़ित देवेंद्र मिश्रा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संज्ञान में लेते हुए छै लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है ।
