Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: अंबेडकर जयंती पर प्रशासन सतर्क डीएम एसपी ने किया पैदल गश्त, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों संग किया निरीक्षण

 *अंबेडकर जयंती पर प्रशासन सतर्क डीएम एसपी ने किया पैदल गश्त* 


 डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों संग किया निरीक्षण


इसरार अहमद अम्बेडकरनगर

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आलापुर क्षेत्र के रामनगर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उनके साथ आलापुर उपजिलाधिकारी विकासखंड रामनगर के खंड विकास अधिकारी (वीडीओ) तथा थानाध्यक्ष आलापुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही डा.बी.आर.अंबेडकर की जयंती शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है और अंबेडकर जयंती का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe