लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो
डॉ सुनील चोपड़ा
आलोट में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
बरखेड़ा कला मैं हुआ रक्तदान शिविर
भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और अनुयायियों द्वारा नगर मे बड़ोद नाका से चल समारोह वाहन रैली के रूप में निकला जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। तहसील परिसर स्थित डॉ अंबेडकर परिसर पहुंचा जगह-जगह सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी द्वारा चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, तहसील परिसर में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर अतिथि एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर माल्यार्पण किया।
इस दौरान एसडीएम रचना शर्मा ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन , भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया , करणी सेना के दादू सिंह परिहार , अनिल भरवा कालूराम परमार बद्री लाल परिहार आदि में संबोधित करते हुए बाबा साहब के बताएं मार्ग पर चलने की बात कहीं कार्यक्रम का संचालन आनंद चावला ने किया आभार लक्ष्मण माल द्वारा माना गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम महिला कांग्रेस नेत्री संजू भाटी , भाजपा के विधानसभा प्रभारी नंदन जैन ने चल समारोह में चल समाज के प्रमुख जनों का भी पुष्प माला पहना कर स्वागत किया ताल नगर में भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाठक के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त एकत्रित
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम महिला कांग्रेस नेत्री संजू भाटी , भाजपा के विधानसभा प्रभारी नंदन जैन ने चल समारोह में चल समाज के प्रमुख जनों का भी पुष्प माला पहना कर स्वागत किया ताल नगर में भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाठक के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त एकत्रित
बरखेड़ा कला में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के रक्तदान शिविर सामाजिक समरसता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 48 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल बरखेड़ा कला में किया गया




