इसरार अहमद
अम्बेडकरनगर
खनिज खोज में खेत खुदाई से फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
अम्बेडकरनगर जनपद में खनिज पदार्थ की खोज के नाम पर किसान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। नेवादा निवासी किसान प्रशांत कुमार सिंह का आरोप है कि सी एल कंपनी द्वारा बिना उचित सूचना और सहमति के खेतों में खुदाई कर दी गई जिससे किसान की बोई गई गन्ने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।पीड़ित किसान का कहना है कि उनकी मेहनत से तैयार की गई फसल को अचानक खुदाई कर नष्ट कर दिया गया जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है सिंचाई करते हैं तो पानी बोरिंग में चला जाता है। खेत में 11 जगहों पर 4×3 फुट की चौड़ाई तथा 100 फुट की गहराई में बोरिंग कर खुदाई की गई है
डायनामाइट से बम विस्फोट कर परीक्षण किए जिसके बाद गड्ढे को नहीं पटाई किया गया किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। और न ही गड्ढे की पटाई की गई इस मामले को लेकर किसान ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत करते हुए जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
