शारदा नहर में नहाने गए तीन प्रशिक्षु सिपाही डूबे,दो को ग्रामीणों ने बचाया एक लापता।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई से बड़ी खबर शारदा नहर में नहाने उतरे तीन प्रशिक्षु सिपाही हादसे का शिकार हो गए। तेज बहाव में डूबने लगे तीन सिपाहियों में से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया और सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि तीसरा सिपाही गौरव उर्फ राजन लापता हो गया है। मौके पर SDRF और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शारदा नहर में नहाने उतरे तीन प्रशिक्षु सिपाही अचानक तेज बहाव में डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिपाहियों को नहर की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं था।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए दो सिपाहियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा सिपाही गौरव उर्फ राजन पानी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि SDRF टीम को बुलाया गया है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। इस हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को गहरे सदमे में डाल दिया है।
