पुलिस सुरक्षा में मृतका शिल्पी का हुआ अंतिम संस्कार गांव में शान्ति व्यवस्था पर नजर ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवती शिल्पी की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव हरदोई से गांव लाया गया, जहां से पुलिस निगरानी में मेहंदी घाट ले जाकर अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।घटना के बाद गांव में शान्ति व्यवस्था कायम की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
बताया जाता है कि गांव निवासी ऋषभ पुत्र प्रमोद ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार शाम करीब 5:30 बजे शिल्पी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी ऋषभ पुत्र प्रमोद और प्रमोद पुत्र प्यारेलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के बाद गांव में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने पर पुलिस की पैनी नजर है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि युवती शिल्पी का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ कराया गया है वही अभियुक्त गणों की तलाश जारी है जिस पर पुलिस अधीक्षक में 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है जल्द ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे।
