Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: गुजरात के सुरत में मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी सीसी टीवी में कैद,पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


गुजरात के सुरत में मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी सीसी टीवी में कैद,पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला।

गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के राजमे बहन बेटीओ असुरक्षित महसूस करते हैं फिर भी बड़े पैमाने पर सलामत गुजरात की बयान बाजी कब तक करते रहोगे।


सूरत के अमरोली इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आलू पूरी लेने गई 11 साल की मासूम बच्ची के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए एक 56 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार ने अपनी विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया। आरोपी ने बच्ची के बाल ठीक करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। बुजुर्ग की गलत हरकत देखकर बच्ची वहां से निकल गई और परिवार को जानकारी दी। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दुकान के सीसी टीवी देख बुजुर्ग आलू पूरी वाले को गिरफ्तार कर लिया।

अमरोली क्षेत्र में श्रीजी लाइव आलूपिरी दुकान के मालिक दिनेश रामाणी की दुकान में दोपहर करीब 1 बजे 11 वर्षीय बच्ची दुकान पर आलू पूरी खरीदने गई थी। उस समय दुकान में अन्य कोई ग्राहक मौजूद नहीं थे।


 बच्ची को अकेला देख दुकान मालिक दिनेश रामाणी की नीयत बिगड़ गई। उसने बच्ची को बहला फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया और टेबल पर बिठा दिया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची से कहा तुम्हारे बाल बिखर गए है, लाओ में ठीक कर देता हूं। उसी बहाने उसने बच्ची को अपने पास बुलाया और शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। अधेड़ की इस हरकत से डरी बच्ची वहां से भाग निकली।


पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला तब महिलाओं का आक्रोश चरम पर था। एक महिला ने आरोपी को चप्पल से पीटा। लोगो ने पुलिस से मांग की कि आरोपी को कड़ी सजा मिले।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe