Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: महाराणा सांगा संकल्प दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


महाराणा सांगा संकल्प दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

फतेहपुर जिले के शाह कस्बे में स्थित मनोरमा गेस्ट हाउस में आयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की अगवाई में मेवाड़ के महान योद्धा, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं विशाल ‘गौरव यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया।  इस गौरवशाली आयोजन में भारी जन सैलाब उमड़ा, जहां सर्व समाज के लोगों ने महाराणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान उनके बलिदान और वीरता को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजाय मान हो उठा और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया । 


इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से ही विशाल भोज प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय वीरेंद्र पांडे जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल शुक्ला जी नागेश सिंह जी सुशील सिंह जी राघवेंद्र सिंह जी हेमंत जीसहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश दिया।क्षेत्र के कोने-कोने से आए धर्मप्रेमी बंधुओं ने इस ‘संकल्प दिवस’ को यादगार बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe