Etawah News: अम्बेडकर जयंती के जुलूस की तैयारी, कस्बा में पुलिस ने किया पैदल मार्च.
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: इटावा एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार इटावा एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने जसवंतनगर कस्बा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल मार्च किया।आगामी अंबेडकर जयंती पर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने अंबेडकर जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी चेक किया और संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पैदल गश्त के दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
